कटिहार सांसद ले लिया बारसोई स्थित छठ घाटों का निरीक्षण
बारसोई नगर पंचायत स्थित छठ घाटों का निरीक्षण में पहुंचे कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी । इस दौरान सद्भावना मैदान मौलानापुर सहित बलरामपुर स्थित छठ घाटों का भी निरीक्षण किया । इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी एसडीपीओ प्रेमनाथ राम एसडीओ राजेश्वरी पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात की विशेष ध्यान रखी जाए । हालांकि छठ घाट एवं प्रशासनिक तैयारी को देखकर वह संतुष्ट दिखे । उन्होंने पूरे जिले के जनता से छठ महापर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने का अपील किया । ज्ञात हो कि नपं प्रशासन द्वारा छठ घाट को जाने हेतु सड़कों को सुगम बनाए गए हैं। सुरक्षा हेतु प्रत्येक घाटों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस वल की नियुक्ति की गई है । साथ ही सड़कों पर लाइट की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को आवागमन सहित किसी प्रकार की असुविधा ना हो । इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं में अमल कुमार गोस्वामी, रंजीत यादव, पुर्व मुखिया प्रमोद साह, वार्ड पार्षद मेघनाथ मंडल, संजीव दास संजय साह, मोनू यादव, मिलन दुबे सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
