October 18, 2026

दशहरा व छठ पर्व में भीड़-भगदड़ से बचाव को लेकर बच्चों को किया जागरूक।

Read Time:2 Minute, 0 Second

डेस्क (हसनगंज)

ढेरुआ पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय फरही में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी दशहरा एवं छठ पर्व के दौरान लगने वाली भीड़ तथा भगदड़ से उत्पन्न होने वाले संभावित जोखिमों और उससे बचाव के उपायों के संबंध में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मंडल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्हें बताया गया कि पर्व-त्योहारों के दौरान अधिक भीड़ होने पर घबराने के बजाय संयम बनाए रखना चाहिए। भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने पर धक्का-मुक्की नहीं करने, सुरक्षित स्थान की ओर जाने तथा छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं की मदद करने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मंडल, सहायक शिक्षक मनोज कुमार मंडल, मो. मुज्जफर हुसैन, वसीम अख्तर एवं ममता कुमारी ने बारी-बारी से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रहने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। शिक्षकों ने बच्चों को यह भी समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और प्रशासन एवं सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करना चाहिए।

Previous post बेरोजगार स्नातकों को पांच लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण दिलाने के लिए सदन में आवाज उठाएंगे__ रजनीश रंजन
Next post पीएम आवास सूची में गरीबों के नाम गायब होने का आरोप, मनोहरी में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शनहाथों में पोस्टर लेकर मुखिया और वार्ड सदस्य के खिलाफ लगाए नारे, छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के नाम जोड़ने की उठाई मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial