टैक्स चोरी के आरोप में सिविल सेवा कोचिंग संस्थान पर छापा
आयकर विभाग ने दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी करने वाले कोचिंग संस्थान विजन आईएएस की। अधिकारियों ने बताया कि कोचिंग संस्थान पर कर चोरी करने का आरोप है उन्होंने बताया कि संस्थान के दिल्ली स्थित पूसा रोड एवं अन्य परिसरों पर छापेमारी की गई । अधिकारियों ने कहा कि जांच टीम ने संस्थान के वित्तीय दस्तावेजों और अकाउंट क जांच कर रही है। कुछ दस्तावेजों को जब्त भी किया गया है। संस्थान के अन्य शहरों में भी शाखाएं हैं ।संस्थान से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आया है। संस्थान हाल ही में तब विवाद में आ गया था जब कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह दावा करते हुए प्रदर्शन किया था कि लेक्चर के लिए वीडियो में दिख रहे संस्थान के फैकल्टी सदस्य द्वारा ही हिंदू विरोधी बातें कही जा रही है। उसके बाद 28 फरवरी को कोचिंग संस्थान ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल से बयान जारी किया था कि वीडियो क्लिप उस चर्चा का एक छोटा हिस्सा है जो संस्थान के सम्मानित सदस्य बोल रहे हैं ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
