April 29, 2026

रैल यात्रियों के लिए खुशखबरी 2 साल बाद रेलवे ने प्रारंभ किया कंबल चादर सुविधा

Read Time:1 Minute, 4 Second

भारतीय रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए बैड रोल यानी (कंबल चादर) सुविधा बहाल करने का ऐलान किया है । दरअसल रेल मंत्रालय ने लंबी दूरी की ट्रेनों में फिर से यात्रियों को कंबल और बेडिंग देने का ऐलान किया है। भारतीय रेलवे ने मार्च 2020 से यात्रियों को चादर, तकिया और कंबल देना बंद कर दिया था। कोरोना महामारी की वजह से यात्रियों को यह सुविधा नहीं मिल रही थी लेकिन अब रेलवे ने तत्काल प्रभाव से इस सेवा को लागू करने का ऐलान किया है आज से ही यात्रियों को सफर के दौरान कंबल और चादर मिलेंगे। कोरोना के मामले घटते ही लगातार यात्रियों द्वारा इसकी डिमांड की जा रही थी ।

Previous post हसनगंज में पुलिस ने चार शराबियों को किया गिरफ्तार
Next post टैक्स चोरी के आरोप में सिविल सेवा कोचिंग संस्थान पर छापा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial