July 20, 2026

गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई स्वच्छता कार्यक्रम ।

Read Time:2 Minute, 38 Second

सूरज कुमार सिंह (बरारी)

सावन के पुरषोत्तम मास में गंगा आरती का आयोजन किया गया।गंगा समग्र के जिला सहसंयोजक नवीन चौधरी बाबा ने बताया कि गंगा समग्र के कार्यकर्ता गंगा घाट पर लगातार स्वच्छता एवं जागरूकता का कार्यक्रम चलाती आ रही है।गंगा मैया के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज सावन मास के बीच पुरषोत्तम मास एक विशेष महत्व रखती है।पुरषोत्तम मास का धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।आज काढ़ागोला गंगा घाट पर भव्य गंगा पूजन एवं गंगा आरती पुरोहित बाबा रामकुमार चौबे के द्वारा सम्पन्न हुआ।पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, गंगा मैया के जयकारों से गंगा घाट गुंजायमान को गया।जिसमें प्रधान जजमान मुन्ना चौधरी एवं उनकी धर्म पत्नी को बनाया गया।बाबा ने बताया कि गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने गंगा मैया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को गंगा पूजन एवं गंगा आरती का आयोजन करने का निर्णय किया है।जिसके तहत आज इसका आज शुभारम्भ किया गया है।जिसमें प्रत्येक आरती में समाज के एक परिवार को प्रधान जजमान बनाया जाना है।जिससे समाज में जागरूकता का संचार होगा।प्रखंड संयोजक मनोज साह ने बताया कि गंगा समग्र के कार्यकर्ता गंगा एवं उनकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल कैसे बने उसके लिए लगातार प्रयासरत है और आगे भी इस पर कार्य करती रहेगी।इस कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक नवीन चौधरी बाबा, प्रखंड संयोजक मनोज साह, आरती प्रमुख जीवछ गुप्ता, मनोज गुप्ता, मुन्ना चौधरी, अमन कुमार, जितेन्द्र जायसवाल, रुदल मंडल, महाराणा मंडल, शिव कुमार,राहुल साह, टुल्लू राय, एतवारी मंडल, जगदीश पंडित, राजीव साह, बिपिन भगत इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post सड़क निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों को होती है परेशानी।
Next post भाजपा ने लोकसभा कोर कमेटी का किया बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial