October 25, 2026

सड़क निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों को होती है परेशानी।

Read Time:2 Minute, 13 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डडंखोरा प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के पररिया गांव के वार्ड संख्या 8 के ग्रामीणों को मुख्य सड़क एवं पक्की सड़क से जोड़ने वाली कच्ची सड़क  बदहाल की स्थिति में हो गया है। कच्ची सड़क होने के कारण हल्की बारिश  में सड़क में जलजमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है ।जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब तक स्थानीय जनप्रतिनिधियो के द्वारा कोई पहल नहीं हो सका। जिसके कारण प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली जाने में गांव के बच्चे एवं लोगों को काफी दिक्कतें होती है। स्थानीय ग्रामीण विजय मंडल, बबलू मरंडी निरंजन पोद्दार, गणेश मंडल, देवेंद्र सिंह ,लक्ष्मी साह,  बैजनाथ शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीणों के द्वारा सड़क निर्माण नहीं होने स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर विधायक एवं सांसद का विरोध कर रहा है । समाजसेवी ओम प्रकाश पोद्दार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के नवादा , गोरफर, मिल्क टोला, रक्खा टोला, पररिया , सरमत्ती, नवादा गांव जो प्रखंड मुख्यालय को जोड़ती है। जिसके कारण लोगों को सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क की समस्या होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के द्वारा जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य को लेकर मांग की गई। जिससे स्थानीय लोगों को आने जाने में सुविधा मिल सके।

Previous post जमीन खोदकर शराब का जखीरा हुआ बरामद, शराब तस्कर भी हुआ गिरफ्तार ।
Next post गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई स्वच्छता कार्यक्रम ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial