गोगा बील झील के विकास को नई दिशा देगा सीएम का आगमन: पूर्व उपमुख्यमंत्री।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
28 जनवरी को प्रस्तावित प्रगति यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने गोगा बील झील का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार और अन्य अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से झील के विकास और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के जल, जीवन और हरियाली पर फोकस को सराहते हुए इसे जिले के विकास के लिए अहम बताया। झील को पक्षी बिहार के रूप में विकसित करने की दिशा में ये कदम महत्वपूर्ण होगा।इस अवसर पर मनिहारी और अमदाबाद नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार और बबलू मंडल, सहित भाजपा नेता अभय सिंह, मुखिया शिवजी यादव मौजूद थे।
More Stories
रोमांचक फाइनल में पाकाटोला चैंपियन, बिघोर को एक रन से हराया
डेस्क (आबादपुर) हरनारोई पंचायत के पाकाटोला मैदान में रविवार, 18 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक...
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
