November 3, 2026

पिछे से जा रही अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, जान-माल का नुक़सान नही

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार मनिहारी फोर लेन सड़क पर गिट्टी ले जा रही हाईवा की पागलबाड़ी के पास अनियंत्रित होकर भिड़ंत हो गयी।प्रत्यक्षदर्शी अनारूल हक के अनुसार दोनों ही हाईवा ट्रक मनिहारी की ओर से कटिहार की ओर जा रही थी।पागलबाड़ी के पास आगे आगे चल रही हाईवा ट्रक के चालक ने गति कम की तो पीछे पीछे चल रही हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर सामने वाली ट्रक में जा टकराई।पीछे से ठोकर मारनेवाली ट्रक नं BR 39 GA/0256 का अग्रभाग क्षतिग्रस्त हो गया। गनिमत रहा की जानमाल की क्षति नही हुई। फोरलेन सड़क से वाहनों को गति मिली है।लेकिन चालक की उद्विग्नता व अनियंत्रित गति के कारण रफ्तार का कहर भी सामने आते रहे। ऐसे में रफ्तार पर लगाम लगाना चालकों की जिम्मेदारी है नही तो कभी भी भीषण दुर्घटना का सामना हो जाएगा। परिवहन विभाग भी स्पीड लिमिट को लेकर चालकों पर अंकुश लगाये।

Previous post उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैदा के प्रधानाध्यापक ने आठ वर्षों में विद्यालय का किया सर्वांगीण विकास
Next post कुमारीपुर में प्राथमिक विधालय से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा मिलने से छात्र छात्राओं में हर्ष
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial