August 25, 2026

अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस नेता आफताब कंचन ने सालमारी में किया पदयात्रा और सत्याग्रह

Read Time:2 Minute, 48 Second

सरकार जब तक अग्नीपथ योजना वापस नहीं हो जाता तब तक सत्याग्रह रहेगा : आफताब कंचन

जयदेव यादव की रिपोर्ट

सालमारी कालेज मोड़ में अग्निपथ के खिलाफ आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेसी नेता आफताब आलम कंचन दास सुनिल यादव ने पदयात्रा कर सत्याग्रह की शुरुवात की। कांग्रेसी नेता आफताब कंचन तथा सुनील यादव की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए और अग्निपथ योजना का जमकर विरोध किया। आरडीएस कॉलेज सालमारी चौक पर सत्याग्रह पर बैठे नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हाथ में तख्ती ले कर जमकर नारे लगाए।सत्याग्रह की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता आफताब आलम और कंचन दास ने कहा की केंद्र सरकार अग्निपथ योजना द्वारा देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करना चाह रहे है और आज इस अग्निपथ योजना का हम लोग पुरजोर विरोध करते हैं काश इस योजना को अविलंब वापस ले साथ ही कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आम जनता के साथ आज कॉलेज मोड़ सालमारी से बाजार होते हुए इंदिरा चौक में जाकर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा समापन किया गया। पदयात्रा और सत्याग्रह पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया।कांग्रेस नेता सुनील यादव ने कहा कि देश में अग्निपथ योजना का भारी विरोध हो रहा है।जिन युवाओं को आर्मी के क्षेत्र में भविष्य नजर आता था,उन्हें अब वहां भविष्य खतरे में नजर आ रहा है।योजना के वापसी तक ये सत्याग्रह जारी रहेगा।इस दौरान कांग्रेसी नेता आफताब आलम कंचन दास सुनिल यादव मोतीलाल तांती,शकील अंजुम मो आसिफ मो नावेद आलम शहंशाह आलम मो रिजवान राजेश मंडल बलराम मुनिया आसिफ मो शाहीर कैशर बलराम नुनिया इजहार मलिक सरफराज मितलेश मंडल हाजी असलम मुनाफ आलम रिजवान संजय राय सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Previous post गोपालगंज के सरकारी स्कूल में पूरी रात हुआ बालाओं का डांस जमकर उड़ाए गए नोट
Next post बलिया बेलौन थाना प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर लिया गया शपथ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial