अतिरिक्त यात्री भीड़ को समायोजित करने के लिए पू. सी. रेलवे चलाएगी समर स्पेशल ट्रेनें
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेलवे द्वारा वर्ष 2025 में आगामी गर्मियों के दौरान यात्रियों की अनुमानित भारी भीड़ से निपटने के लिए, दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मुख्यालय मालीगांव के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ये ट्रेनें 10 अप्रैल से 4 मई, 2025 तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और नारंगी स्टेशनों के बीच तथा 6 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2025 तक कोल्हापुर और कटिहार के बीच प्रत्येक दिशा में 04-04 फेरों के लिए चलेंगी। जो 10 अप्रैल, 2025 (गुरुवार) से ट्रेन संख्या 01065 (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – नारंगी) समर स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 11:05 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को नारंगी 11:00 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, 13 अप्रैल, 2025 (रविवार) से ट्रेन संख्या 01066 (नारंगी – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) समर स्पेशल नारंगी से 05:25 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस 08:25 बजे पहुंचेगी। वही 6 अप्रैल, 2025 (रविवार) से ट्रेन संख्या 01405 (कोल्हापुर – कटिहार) समर स्पेशल कोल्हापुर से 09:35 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को कटिहार 6:10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, 8 अप्रैल, 2025 (मंगलवार) से ट्रेन संख्या 01406 (कटिहार – कोल्हापुर) समर स्पेशल कटिहार से 18:10 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को कोल्हापुर 15:35 बजे पहुंचेगी। इन ट्रेनों के यात्रा मार्ग, ठहराव और समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट और पू. सी. रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी ट्रेन यात्रा शुरू करने से पहले विवरण की जाँच कर लें।
More Stories
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
