October 18, 2026

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, ब्लॉक चौक पर होगा पुतला दहन

Read Time:1 Minute, 46 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

जिला कांग्रेस कमिटी, कटिहार के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी बारसोई की ओर से सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं के साथ 07 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में विरोध मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस एवं महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. शाहनवाज ने बताया कि कार्यक्रम की जानकारी एवं आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से विरोध मार्च निकालेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता प्रोफेसर सक्लेन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों एवं असहमति को शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखना राजनीतिक दलों का एक माध्यम है। इसी क्रम में विरोध मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन को भी पूर्व सूचना दी गई है, ताकि विरोध मार्च एवं कार्यक्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Previous post विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान।
Next post रजनीश रंजन के नामांकन में पहुंचे नेता, सरकार पर साधा निशाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial