October 18, 2026

रजनीश रंजन के नामांकन में पहुंचे नेता, सरकार पर साधा निशाना

Read Time:1 Minute, 11 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन के नामांकन के अवसर पर आयोजित सभा में पार्टी नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए जनसुराज के सुत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने या हटाने का चुनाव नही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब बैल मरखाह हो जाता है तो उसे नाथना जरूरी हो जाता है। इसी तरह सरकार पर नियंत्रण रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में पराजित करने की अपील की। संबोधन के बाद हजारों समर्थकों के साथ रजनीश रंजन नामांकन दाखिल कराने के लिए आयुक्त कार्यालय की ओर रवाना हुए। सभा को प्रत्याशी रजनीश रंजन, मनीषा रंजन सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

Previous post मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, ब्लॉक चौक पर होगा पुतला दहन
Next post आवास की सूची में नाम नहीं तो फूटा महिलाओं का आक्रोश, BDO- SDO से लगाई न्याय की गुहार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial