April 29, 2026

भारीडीह शिवमंदिर में तीन दिवसीय मेले का पूर्व डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन ।

Read Time:3 Minute, 55 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर भारीडीह में लगने वाले तीन दिवसीय भव्य मेले का उद्घाटन शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भारीडीह शिव मंदिर पहुंच मैले व संकृतन का उद्घाटन करते हुए, शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करते हुए माथा टेक दर्शन कियें। खासतौर पर प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर भारीडीह में उद्घाटन समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भारीडीह शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐतिहसिक मंदिर भारीडीह में पड़ोसी देश नेपाल व बंगाल, झारखंड आदि राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं, साथ ही यहाँ मुंडन संस्कार सहित कई धर्म कर्म को लेकर लोग बाबा के दरबार में पहुंचते हैं। सदियों से लोगों की इस प्राचीन स्थल से आस्था व विश्वास जुड़ी हुई है। जिसके प्रगति व विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, मौके पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष बाबू लाल मुर्मू, मुखिया कन्दलाल मुर्मू, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल व समाजसेवी अमीत कुमार आदि ने बताया कि यहाँ तीन दिवसीय भव्य मेले के साथ साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। मौके पर मेले में शांति व विधिव्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल की अगुवाई में प्रशासनिक बल आदि मुस्तैद किए गए हैं, बताया कि यह मेला तकरीबन एक माह तक रहता है, जहां दुरदराज से लोग पहुंच घरों की सजावट को लेकर फर्नीचर आदि की सामग्री की खरीददारी करते हैं, इस अवसर पर मंच संचालन पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की ने किया। मौके पर उद्घाटन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्की प्रसाद महतो, जिला पार्षद मो शाहिद अख्तर, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, पूर्व जिला पार्षद कुमार कुलजीत,‌‌ भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, कला संस्कृति के जिला अध्यक्ष ज्योतिषकांत कुंअर, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, उप मुखिया अशोक रजक, पंचायत समिति सदस्य में अरजलाल सोरेन, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की सहित मेला सचिव ओम प्रकाश निझर, कोषाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, सदस्य में उमाकांत महतो, मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार राही, विकास झा, प्रकाश महतो, अभय महतो, विपिन महतो, परमानंद महतो, अमित कुमार मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, उपप्रमुख प्रतिनिधि बिनोद मंडल, राजकुमार मंडल ,पप्पू मंडल आदि मौजूद रहे।

Previous post सहकारिता मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने पूर्णिया में महारैली को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से किया अपील ।
Next post महाशिवरात्रि के उपलक्ष में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial