पितृ दिवस पर बेटी ने दी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि: नीट 2025 में कटिहार की अपर्णा को मिला ऑल इंडिया 2596वां रैंक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार की होनहार छात्रा अपर्णा आनंद ने नीट 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 2596वां रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। यह सफलता उन्होंने पितृ दिवस के अवसर पर अपने दिवंगत पिता स्व. आलोक आनंद को समर्पित की है। अपर्णा की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।अपर्णा, स्वर्गीय आलोक आनंद और अर्चना कुमारी की बेटी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि कटिहार जैसे छोटे शहर में भी अब मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में और भी बेहतर परिणाम लेकर आएगा।अपर्णा की इस उपलब्धि पर उनके मामा डॉ. आशीष कुमार और मामी डॉ. शशि किरण ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपर्णा की सफलता ने क्षेत्र के छात्रों को एक नई प्रेरणा दी है और यह साबित किया है कि मेहनत और संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।स्थानीय लोगों और शिक्षाविदों ने अपर्णा को बधाई देते हुए कहा कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बन गई हैं।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
