डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय का किया गहनता से जांच।
प्राणपुर से मो० आरिफ
डीडीसी कटिहार अरूण कुमार ठाकुर ने प्राणपुर प्रखंड कार्यालय,अंचल, मनरेगा एवं बाल विकास कार्यालय का लगातार पांच घंटे तक सामान्य रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कबीर अन्त्योष्टि,आवास, पेंशन, सामुदायिक शौचालय सहित कई विभाग के अधिकारियों को जम कर फटकार लगाई। उन्होंने कैशबुक,उपस्थिति पंजी समेत कई अभिलेखों की जांच की। जांचोपरांत उन्होंने बताया कि पायी गई गड़बड़ी को सुधारने का निर्देश दिया।इस दौरान उन्होंने बीडीओ कुमार सौरभ को अभिलेखों का संधारण सही तरीके से करने सहित कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मनरेगा कार्यालय पहुंचकर संचालित योजनाओं का जांच कर संतुष्टि जाहिर की। निरीक्षण के दौरान अच्छे कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तथा कहा कि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र का सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी हूं। वोटर लिस्ट का आधार शिफ्टिंग कार्य चल रहा है।85 प्रतिशत सीडी का कार्य हो गया है।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रोशनी खातून ने डीडीसी को बताया कि बीडीओ फोन करने पर उठाते तक नहीं है। चुनाव जीतने के नो माह बाद भी पंचायत समिति की योजना पदाधिकारी के लापरवाही से अवरूद्ध है। डीडीसी ने प्रमुख की शिकायत को प्राथमिकता देते हुए कलमबद्ध किया। पंचायती राज पदाधिकारी श्रेय वत्स को फोन करने पर बात नहीं करने की शिकायत की गई।इस मौके पर बीडीओ कुमार सौरभ, अंचलाधिकारी कुमार नलिनी कांत, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार,सीईओ संतोष कुमार, मुखिया तारीक अनवर, प्रमोद कुमार सिंह, मोहम्मद जहांगीर सहित सभी प्रखंड, अंचल, मनरेगा एवं बाल विकास कर्मी उपस्थित थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
