बारसोई में 3 दिनों में 84 उम्मीदवारों ने कटवाए नामांकन नाजिर रशीद ।
नगर पंचायत चुनाव 2022 का बिगुल बज गया है और आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का लगातार चुनावी दौरा जोर पकड़ता जा रहा है इसी कड़ी में पिछले दो दिनों में नामांकन करने वाले 84 अभ्यर्थियों ने नजीर रसीद कटवाए है। जिसमें वार्ड पार्षद के लिए 69, मुख्य पार्षद पद के लिए 7 एवं उप मुख्य पार्षद के लिए कुल 8 लोगों ने अबतक रसीद कटवाए हैं । बता दे कि चुनावी नामांकन प्रक्रिया पिछले 10 सितंबर से 19 सितंबर तक चलेगी इसमें संवीक्षा की तिथि 20 सितंबर से 21 सितंबर तय की गई है जबकि नाम वापसी की तिथि 22 सितंबर से 24 सितंबर तक रखी गई है वहीं चुनाव चिन्ह का आवंटन 25 सितंबर को किया जाएगा तथा मतदान करने की तिथि 10 अक्टूबर सोमवार के दिन सुबह 7:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक चलेगी और मतगणना 12 अक्टूबर बुधवार को होगी । वही अनुमंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज दिन के समाप्ति कब तक किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
