बायोगैस प्लांट का डीडीसी ने अनुशंसा किया।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने मंगलवार को प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत केवाला पंचायत के रामचंद्रपुर गांव में बायोगैस प्लांट का स्थलीय जांच कर अनुशंसा किया। उन्होंने बताया कि गोवर्धन परियोजना जिले में एक स्थान पर स्थापित होना है। जिसे लेकर जिले में कई स्थल का चयन किया गया। परंतु उपयुक्त स्थल नहीं मिलने के कारण प्राणपुर प्रखंड के केवाला पंचायत में उक्त परियोजना के लिए भूमि का अनुशंसा किया गया। इस मौके पर डीडीसी ने केवाला पंचायत में मनरेगा योजना के तहत बन रहे जीविका कार्यालय, डब्ल्यूएसओ के तहत कचरा प्रबंधन इकाई, केहूनिया पंचायत में मनरेगा योजना के तहत निर्मित केजवे पुल, मनरेगा कार्यालय एवं प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीआरडीए डायरेक्टर अनिकेत सिंह, डीसी अब्दुल कयूम, बीडीओ डॉक्टर कुमार सौरभ, कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार, केवाला पंचायत मुखिया तारिक अनवर, केहूनियाॅं पंचायत मुखिया अब्दुल हनान सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
