घर में आग लगने से एक स्कॉर्पियो सहित दो ट्रैक्टर एवं सभी सामान जलकर हुआ राख।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के चंदवा पंचायत के रूपसपुर गांव वार्ड संख्या 8 में शनिवार की रात्रि में अचानक आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया । वहीं ग्रामीणों के मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । बताया जाता है कि शनिवार की रात्रि में प्रखंड क्षेत्र के चंदवा पंचायत के रूपसपुर वार्ड संख्या 8 में गौरव महतो के घर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया । आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । बताया जाता है कि अगलगी की इस घटना में गौरव महतो का घर का सारा सामान जलकर राख हो गया वहीं घर गृह स्वामी ने बताया कि घर के बाहर बरामदे पर रखा हुआ एक स्कॉर्पियो दो ट्रैक्टर पंपिंग सेट जरनैटर सहित अन्य सामान जल गया साथ ही घर में रखे सारा सामान जरूरी कागजात अनाज वगैरह जलकर राख हो गया उन्होंने बताया कि घटना में करीब 30 से 35 लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है । अंचलाधिकारी विक्रम भास्कर झा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है । जांच प्रतिवेदन रिपोर्ट आने के बाद परिवार को सरकार द्वारा आपदा के तहत सहायता राशि दी जाएगी ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
