May 25, 2026

खुराधार घाट में उच्च स्तरीय पुल बनाने की मांग को लेकर सौंपा मांग पत्र ।

Read Time:1 Minute, 18 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

भाजपा मंडल प्रभारी पिंटू यादव ने बारसोई प्रखंड अंतर्गत सुधानी नदी के खुराधार घाट पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण करने की मांग को लेकर कटिहार विधान परिषद अशोक अग्रवाल को एक मांग पत्र सौंपा है । दिए गए मांग पत्र में लिखा है कि अनुमंडल मुख्यालय को लगभग 8 पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस पूल के बन जाने से स्थानीय निवासियों को अनुमंडल मुख्यालय आना-जाना आसान हो जाएगा । इस दौरान पिंटू यादव ने कहा कि वर्तमान में लोगों को लगभग 5 किलोमीटर घूम कर लहगरिया के रास्ते मुख्य सड़क होकर ही इन पंचायत के लोगों को मुख्यालय आना पड़ता है। पूल का निर्माण हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी । इस अवसर पर पूर्व मुखिया अक्षय सिंह, शंकर साह सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post भूमि विवाद हेतु लगाए गए जनता दरबार में 9 मामले का निष्पादन
Next post बिजली की समस्या को लेकर समाजसेवी बहारुद्दीन बैठे भूख हड़ताल पर होने को है 36 घंटा तबियत खराब।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial