May 26, 2026

बिल चुकाने के बावजूद दो माह से बिजली से वंचित दिलारपुर के ग्रामीण, आंदोलन की दी चेतावनी

Read Time:2 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारीप्रखंड के दिलारपुर पंचायत के वार्ड संख्या-05 में स्थित कारीकोशी बांध के समीप लगभग 60 से अधिक घरों में बीते दो महीनों से बिजली आपूर्ति ठप है। बावजूद इसके, बिजली मीटर रीडिंग कर्मी हर माह पहुंचते हैं और उपभोक्ताओं से बिल की वसूली की जाती है। इस माह भी 15 मार्च को बिल वसूली की गई, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।गुरुवार को दर्जनों उपभोक्ताओं ने अपने बिल की रसीद दिखाते हुए सड़क पर उतरकर बिजली विभाग की लापरवाही का विरोध किया और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।स्थानीय उपभोक्ता प्रकाश शर्मा ने बताया कि, “मेरे पास दो मीटर हैं,एक घर में और एक दुकान में। मैं हर महीने बिल चुका रहा हूं। इस बार भी 15 मार्च को भुगतान किया है, लेकिन दो महीने से गांव में बिजली नहीं है। तार शॉर्ट होने के कारण लाइन ठप है और लगभग 80 घरों में मीटर लगा होने के बावजूद बिजली नहीं मिल रही है।”प्रदर्शन में प्रदीप शर्मा, आनंदी सिंह, मनोज सिंह, टुनटुन सिंह, राजू सिंह, पप्पू मंडल, शिवपूजन सिंह, अंजली देवी समेत दर्जनों उपभोक्ता शामिल थे। सभी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली बहाल नहीं हुई, तो वे दिलारपुर मुख्य सड़क को जाम कर आंदोलन करेंगे।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं और अब तक बिजली विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभिजीत चौधरी ने कहा, “मामला मेरे संज्ञान में आया है। कल से ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।”

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचौरा पश्चिम में कदाचार मुक्त परीक्षा जारी है
Next post आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बीएलओ के साथ किया बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial