जर्जर पुलिया दे रही हादसे को न्योता, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
(डेस्क| हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत अंतर्गत भारीडीही गांव के समीप सड़क पर बनी जर्जर पुलिया राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। पुलिया का एक हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन पैदल यात्रियों के अलावा बाइक, ऑटो और अन्य वाहनों का आवागमन होता है। राहगीर शंकर कुमार, मुन्ना कुमार, रीना देवी, कल्पना देवी, बिनोद यादव, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, विपिन कुमार, टुनटुन साह व विक्रम कुमार ने बताया कि यह सड़क हसनगंज मुख्यालय से प्राचीन शिव मंदिर भारीडीही होते हुए डंडखोरा प्रखंड को जोड़ती है। पुलिया के जर्जर होने से लोगों को आवागमन में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। खासकर रात में हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया लंबे समय से खराब है और अब इसकी स्थिति और जर्जर हो गई है। उन्होंने संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण कर जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले आवागमन सुरक्षित हो सके।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
