October 22, 2026

नारायणपुर के पास अनियंत्रित कार मालवाहक टेम्पू से टकराई, चालक घायल

Read Time:1 Minute, 7 Second

रतन कुमारओझा (मनिहारी)

कटिहार-पूर्णिया फोरलेन सड़क पर मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर के समीप मंगलवार शाम कटिहार से मनिहारी आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े मालवाहक टेम्पू से टकरा गई। हादसे में कार सवार करण कुमार यादव घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कार में फंसे घायल को बाहर निकालकर मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। करण कुमार यादव मनिहारी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के निवासी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Previous post फलका हाट में लगा सहयोग शिविर, डीएम ने की पंचायत की सराहना
Next post जर्जर पुलिया दे रही हादसे को न्योता, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial