June 14, 2026

किशोर किशोरियों के बीच हुआ पुरस्कार वितरण

Read Time:1 Minute, 29 Second

आशीष कुमार


किशोर- किशोरियों को स्वस्थ तथा मानसिक दृढ़ता रखने के लिए देशभर में चलाए जा रहे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कोंच प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंझियावां पंचायत के टनकुप्पा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण का आयोजन में किया गया। कार्यक्रम में पंकज कुमार ने किशोर-किशोरियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन के बारे में, नशे से दूर रहकर हमेशा स्वस्थ दिनचर्या का पालन करते हुए स्वस्थ जीवन जीने, कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हमेशा सैनेटाइजर एवं मास्क लगाकर ही विद्यालय आने आदि से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान किशोर-किशोरियों के बीच शिक्षक रामनिवास शर्मा एवं राव रविशंकर सिंह के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सहित बालक-बालिकाएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post NH 81 मिरचाईबाड़ी चौक से महमूद चौक तक मिसिंग लिंक रोड का होगा निर्माण और लोगों खुशी का माहौल
Next post बाढ़ का पानी गांवो में घुस जाने से बाढ़ पीड़ितों को बड़ी दिक्कतों का करना पड़ रहा है सामना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial