भ्रष्टाचार कि रोकथाम को लेकर जिला परिषद ने सिऔ को सौंपा ज्ञापन ।
हसनगंज अंचल में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर जिला परिषद सदस्य शाहिद अख्तर ने गत सप्ताह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर भ्रष्टाचार पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। जिप सदस्य ने अपने आवेदन में जिन लोगों का नाम लिखा था,उनमें से एक व्यक्ति मो नईम को जमीन संबंधित कार्य करवाने को लेकर सोशल मीडिया पर रुपया लेते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है।वही वाइरल विडिओ की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।जिसमे उक्त दलाल जमीन का काम करवाने के लिए भूस्वामी से रुपया लेते देखा जा रहा है। इस संदर्भ मे जब अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया की ऐसे वीडियो की जानकारी उन्हें भी मिली है। कार्यालय का कोई सरकारी स्टाफ नही है। पैसे का लेन देन करने वाला बाहरी व्यक्ति है। ऐसे मे भूस्वामी कानूनी कारवाई के लिए आगे जा सकता है। अगर कार्यालय का कोई स्टाफ रहता तो विधि सम्मत कारवाई की जाती। जीप सदस्य शाहिद अख्तर ने बताया की इस बाबत मेरे द्वारा पूर्व में ही आवेदन दिया गया है। इसके वाबजूद अगर ऐसे दलालों को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।वही इस संबध मे वाइरल हो रहे विडिओ मे मो नईम से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। सम्पर्क होने पर उनकी भी बात रखी जाएगी।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
