August 28, 2026

जिलाधिकारी पहुंचे बारसोई प्रखंड का किया निरीक्षण।

Read Time:1 Minute, 20 Second

इसरारूल हक (बारसोई)

बारसोई अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभा भवन में जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वैठक के उपरांत बारी बारी से मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय भवन, आधार केंद्र, आरटीपीएस सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र मैं स्थित गांव में भू-जल का स्तर कम हो जाने की समस्या को लेकर मुखिया संघ अध्यक्ष मोअजजम, जिला परिषद गुलजार आलम, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो जिन्ना ने डीएम से मुलाकात कर अवगत कराते हुए इस मामले पर उचित उपाय करने का गुहार लगाई। इस अवसर पर एडीएम विजय कुमार झा , एसडीएम राजेश्वरी पांडेय, बीडीओ प्रियंका, बीपीआरओ संतोष कुमार, राजस्व अधिकारी रानू कुमार, सीडीपीओ अनिता कुमारी, पीओ रमणीकांत सूरज, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post लोहिया स्वच्छता अभियान को लेकर कचरा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।
Next post स्वरोजगार को लेकर पेपर प्लेट, ग्लास बनाने का हुआ शुभारंभ ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial