August 28, 2026

लोहिया स्वच्छता अभियान को लेकर कचरा वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।

Read Time:1 Minute, 12 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड के केहुनिया पंचायत में बिहार अभियान अंतर्गत अवशिष्ट कचरा वैन को विभिन्न वार्डों में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस दौरान बीडीओ ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ करना है। पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रम सुचारू रूप से चले इसको लेकर सभी लोगों कि सहयोग आवश्यक है। उन्होंने पंचायत में कचरा उठाव को लेकर घरों से लिए जाने वाले यूजर चार्ज को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सौरभ, अंचल पदाधिकारी कुमार नंलिनी कातं, बिपीआरो, मुखिया अव्दुल हन्नान, पंचायत सचिव, विकास मित्र, स्वच्छता ग्राही सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Previous post फलका में अग्निपीड़ितों से मिले जाप सुप्रीमो ।
Next post जिलाधिकारी पहुंचे बारसोई प्रखंड का किया निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial