डीएलएसए की बैठक आयोजित -9 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता पर चर्चा
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हेमंत कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार डीएलएसए सचिव अखिलेश पाण्डेय के उपस्थिति में एडीआर भवन में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित हुई । जिसमे आगामी 9 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता के मद्देनजर सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। वही इसके अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार झा सहित बार एसोसिएशन के पधाधिकारी के साथ भी एक बैठक आहूत की गई। बैठक में डीएलएसए अध्यक्ष द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में सभी न्यायिक पदाधिकारियों को अधिक से अधिक वादों के चिन्हित करने तथा ससमय नोटिस निर्गत कराने हेतु निर्देश दिया गया। न्यायालय में आ रहे पक्षकार को भी प्रेरित करने हेतु निदेशित किया गया कि वे अपने वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में माध्यम से निष्पादन कराएं। आयोजित बैठक में डीएलएसए सचिव सह एसीजेएम अखिलेश पाण्डेय ने भी सभी न्यायिक पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि पक्षकार का ठोस सुलह प्रस्ताव स्वीकृति पूर्व में भी होती है। वैसी स्थिति में प्री सिटींग में उक्त वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन हेतु तैयार किया जाना है। ताकि अधिक से अधिक शमनीय प्रकृति के वादों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन किया जा सके। इस अवसर पर सीजेएम अनंत कुमार, एसीजेएम तेज प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार मालवीय सहित सभी न्यायिक दंडाधिकारी उपस्थित थे। गोरतलब है कि आगामी दिनांक 09.12.2023 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जिसमे दावा वाद, वैवाहिक वाद, विद्युत् वाद, एन आई एक्ट सहित सभी शमनीय वाद एवं बैंक, बीएसएनएल सहित अन्य प्री- लिटिगेशन वादों का निष्पादन किया जाएगा। वही डीएलएसए सचिव ने आम जानो से अपील है कि जिनका वाद न्यायालय में लंबित है। वे सम्बंधित न्यायालय से यथा शीघ्र सम्पर्क कर अपना वाद समझौता के आधार पर निष्पादन कराये ताकि वाद को दिनांक 09.12.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन किया जा सके।
