डीएम ने किया प्रखंड का औचक निरीक्षण।
अशोक यादव (डडंखोरा)
जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की जिले में पदस्थापन के बाद पहली बार डंडखोरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं का जानकारी की जानकारी लिए तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रखंड मुख्यालय पहुंचे डीएम के साथ नोडल पदाधिकारी सह डीसीएलआर सुधांशु शेखर श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। बीडीओ के अवकाश में रहने पर अंचल पदाधिकारी उदय प्रसाद से प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यों को लेकर पूछताछ की।जिला पदाधिकारी ने प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण की स्थिति को लेकर पूछताछ की तो वहीं वर्तमान में अवस्थित प्रखंड मुख्यालय परिसर में हो रहे भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया तथा सीओ से आवश्यक पूछताछ भी की।परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लिया।बाल विकास परियोजना कार्यालय में हसनगंज-डंडखोरा का बोर्ड देखकर सीडीपीओ से पूछताछ किया।सीडीपीओ लक्ष्मी कुमारी ने उन्हें बताया कि दोनों प्रखंड का एक हीं परियोजना तथा कार्यालय डंडखोरा में अवस्थित होने की बात बताई।रायपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन के एक व्यक्ति ने अपने वार्ड में नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की।लगभग 15 मिनट रहने के बाद जिला पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय से रवाना हो गये।डीएम के निरीक्षण को लेकर प्रखंड,अंचल सहित अन्य कार्यालयों में साफ सफाई अधिक थी।मौके पर थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव, कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेन्द्र प्रसाद, बीसीइओ अनिल कुमार,प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी दीपशिखा,प्रभारी सीआई मो.एहसान अली आदि कर्मी मौजूद रहे।
