November 3, 2026

डीएम ने किया प्रखंड मुख्यालय व अस्पताल का औचक निरीक्षण हड़कंप।

Read Time:3 Minute, 25 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश पहली बार बुधवार को हसनगंज प्रखंड का दौरा किया। जिसमें सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय पहुंच आरटीपीएस काउंटर पर पहुंच चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही कार्य कर रहे विभागीय कर्मियों को कार्य को लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश दिए। साथ ही जिला पदाधिकारी ने अंचल नजारत सहित प्रखंड मुख्यालय के सभी विभागों की जांच कर कार्य में तेजी लाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच निरीक्षण किया।निरीक्षण दौरान डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी व मरीज का एंट्री रजिस्टर जांच किए। साथ ही जिला पदाधिकारी ने पुरे अस्पताल का विधि व्यवस्था का जायजा लिया। अचानक इस निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप सा मच गया।इस दौरान प्रसव कक्ष, ओपीडी सहित सभी वार्डों में पहुंचकर निरीक्षण किया। संबंधित विभाग के कर्मियों से बारी-बारी से पूछताछ भी किया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी ने बलुआ पंचायत सरकार भवन पहुंच निरीक्षण करते हुए मौजूद अधिकारियों को विधि व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए। मौके पर जिला पदाधिकारी ने नल जल योजना का फिटबैक मौजूद ग्रामीणों से लिया। जिसमें ग्रामीणों ने समय पर पानी नहीं आना व गंदा पीला पानी आने की शिकायत की। जिसमें जिला पदाधिकारी ने पीएचडी विभाग के संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्या का निवारण कर सुधार लाने का निर्देश दिया। मौके पर जगरनाथपुर उपमुखिया रवि कुमार ने त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों में वार्ड सदस्य व मुखिया, उपमुखिया सहित जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ोतरी व भुगतान करने के संबंध में जिलाधिकारी पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार, अंचलाधिकारी उदय प्रसाद, पंचायती राज पदाधिकारी स्नेह नंदनी, मुखिया कन्दलाल मुर्मू, समिति सदस्य मोहम्मद अजीमुद्दीन, पूर्व बलुआ समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, उपमुखिया में रवि कुमार, अशोक रजक, समाजसेवी गौतम कुमार सहित प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी व कर्मचारीगण सहित जनप्रतिनिधिगण आदि थे।

Previous post ट्रैक्टर चालक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली पुलिस छानबीन में जुटी ।
Next post आगलगी में कई मवेशी जले लाखों का नुकसान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial