प्रखंड मुख्यालय में डीआरसीसी की बैठक आयोजित।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रंधीर कुमार की अध्यक्षता में मुख्य मंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर डीआरसीसी की बैठक आयोजित की गयी। इसमें लक्षित वर्गों को काउंसलिंग कर ऑनलाइन आवेदन देने और प्रेरित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कर द्वितीय वर्ष 2023-24 में कटिहार जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्त करने को लेकर उक्त लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रखंड में पंचायत स्तर पर प्राधिकारियों, कर्मियों का मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए लाभार्थियों का सर्वे हेतु सभी मौजूद उपकरण सहित आशा कर्मी, जीविका कर्मी को जानकारी दी गई। इस एक दिवसीय कार्यशाला में डीआर सीसी से संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार, प्रशिक्षण एवं काउंसलिंग का कार्य भी किया जाना है। इस योजना के अंतर्गत 20 से 25 वर्ष की आयु के वर्ग के ऐसे युवक को ₹1000 प्रति माह की दर से अधिकतम 2 वर्षों के लिए 24000 तक स्वयं सहायता भत्ता की राशि रोजगार तलाश करने हेतु उनके खाते में भेजा जाना है जो बिहार राज्य में अवस्थित किसी संस्थान से 12वीं या 10 वी कक्षा उत्तीर्ण हो तथा आगे की पढ़ाई शुरू नहीं किया हो। इसके लिए युवक का आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, दसवीं पास का प्रमाण पत्र अथवा 12वीं पास का प्रमाण पत्र व एक फोटो की आवश्यकता होगी। इसके लिए कटिहार के निबंधन एवं परामर्श केंद्र कार्यालय में उपस्थित होकर ऑनलाइन या कागजातों का सत्यापन कराना होगा। मनिहारी बीडीओ रणधीर कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता भत्ता योजना के प्रखंड स्तर पर कार्यरत बीपीएम महिला पर्यवेक्षक, प्रखंड समन्वयक, सीसी एवं पंचायत स्तरीय सभी आंगनबाड़ी सेविका, तालिमी मरकज टोला सेवक, स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष के माध्यम से इस योजना को अपने पोषक क्षेत्र में उक्त योजना की जानकारी दे और पात्रता लागू कर सर्वे करते हुए सुची उपलब्ध कराए। प्रपत्र में अंकित करते हुए उन सभी लोगों को कागजातों के साथ जिला निबंधन कार्यालय में निबंध कराना है।
