दक्षिणी कांटाकोष पंचायत में पेयजल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोष पंचायत में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे 19 वार्डों के हजारों लोग संकट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के बावजूद जलमिनार से जल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे वे आर्सेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर हैं।गुरुवार को वार्ड संख्या 2 के बाबूपुर स्थित जलमिनार पर आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पंप ऑपरेटर के अनुसार, बिजली विभाग द्वारा लाइन कटने के कारण जलमिनार का पंप बंद है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की घर-घर जल योजना सिर्फ कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
More Stories
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
बकरीद पर्व को लेकर रौतारा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
(डेस्क|हसनगंज ) कोढ़ा प्रखंड स्थित रौतारा थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक...
समेली कबीर मठ के पास सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 जाम किया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित समेली कबीर मठ चैती दुर्गा मंदिर के समीप रविवार...
