गया में एक घर का बुझ गया दिपक कुछ साल पहले पिता की हो गई थी मौत
आशीष कुमार
बोधगया प्रखंड क्षेत्र के शेखवारा पंचायत स्थित जिन्दापुर तालाब में बुधवार की शाम अर्घ्य के दौरान तालाब में नहाने उतरा एक युवक देखते ही देखते डूब गया।
बच्चा चेरकी थाना क्षेत्र के उसेवा गांव निवासी स्व० रामसेवक दास का पुत्र 18 वर्षीय दीपक कुमार है। यह मगध विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के तुरी खुर्द में अपने फुआ के घर में रहता था। बुधवार शाम के अर्घ्य के दौरान युवक पानी में तैरते हुए आगे तक चला। काफी देर तक वह बच्चा तालाब से बाहर नहीं निकला तो परिजन घबड़ा गये और अपने स्तर से खोजबीन करना शुरू किया। लेकिन मृतक का शव नही निकल पाया।आज बोधगया सीओ कमलनयन कश्यप मगध विश्व विद्यालय थानाध्यक्ष अविनाश कुमार व चेरकी थाना प्रभारी विभूति भूषण के मौजूदगी में पिछले 20 घंटे से लगातार खोजबीन के बाद युवक का शव को एसडीआरएफ के सहयोग से निकला गया। मृतक की परिजन गया डोभी मुख्य मार्ग मुआवजा को लेकर जाम कर दिया। बोधगया सीओ व थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद परिजन को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटाया गया। सीओ कमल नयन कश्यप ने मृतक के परिजन को उचित मुआवजा जल्द उपलव्ध कराने को आश्वासन दिया। मृतक के परिजन को रोरो कर बुरा हाल है। घर का इकलौता पुत्र दिपक था। कुछ साल पहले उसका पिता का मौत हो गया था।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
