4 दिनों तक चलने वाले छठ पर्व का हुआ समापन
आशीष कुमार
आस्था के समंदर के बीच फल्गु में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया, 4 दिनों तक चलने वाले छठ पर्व का हुआ समापन सूर्य को अघ्र्य देने को फल्गु नदी में जन सैलाब उमड़ पड़ा, पंचायती अखाड़ा घाट से लेकर बोधगया के केंदुई घाट तक ठसा-ठस भीड़ श्रद्धालुओं की उमड़ी पड़ी है। वहीं नदी के पूर्व दिशा की ओर जनकपुर से लेकर सीता कुंड तक जबर्दस्त भीड़ छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की बनी रही, छठव्रतियों व उनके साथ चल रही महिलाओं द्वारा गाये जा रहे भक्तिमय लोकगीत से नदी का दोनों छोर गुंजायमान नदी में अहले सुबह से लोगों का पहुंचने का सिल-सिला बना रहा। वहीं, छठ व्रत करने वाली महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य देने में तन मन से जुटी हैं। सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर महिलाएं अपने परिवार की मंगल कामना कर रही हैं। श्रद्धालु भी अर्घ्य देने व प्रसाद ग्रहण करने में जुटे हैं। अर्घ्य देने वाली छठ व्रति व उनके परिवार घाट पर प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही अपने-अपने घर को लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। शहर के करीब 24 घाटों पर लोगों की जबर्दस्त भीड़ देखते ही बन रही है। घाटों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। कोरोना के टीका देने की भी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई है। लेकिन दूसरी ओर कोरोना से किसी प्रकार का कोई खौफ लोगों के बीच नजर नहीं आ रहा है। एक तरह से कर सकते हैं कि कोरोना पर आस्था भारी पड़ा और इसके साथ ही 4 दिनों तक चलने वाले आस्था का महापर्व छठ पर्व संपन्न हो गया।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
