September 6, 2026

जिला परिषद क्षेत्र संख्या 26 में फिर चुनावी शंखनाद, मोहम्मद मंटू ने ठोकी तालजनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के चौमुखी विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान

Read Time:3 Minute, 6 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई के जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी मोहम्मद मंटू ने एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरने का शंखनाद कर दिया है। पंचायत आबादपुर, शिवानंदपुर, लागुवा दासग्राम, हरिनारोई, नलसर, चापाखोर और धरमपुर समेत विभिन्न पंचायतों के गांवों से पहुंचे समर्थकों के साथ आयोजित विशेष बैठक में उन्होंने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाने का संकल्प लिया।बैठक में मोहम्मद मंटू ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, नल-जल, नाली-गली तथा भ्रष्टाचार जैसी जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी मजबूती से काम किया जाएगा।वहीं, कुछ समर्थकों ने वर्तमान जिला परिषद सदस्य की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में विकास की वास्तविक स्थिति के बजाय सोशल मीडिया और मीडिया प्रचार को अधिक महत्व दिया जा रहा है। समर्थकों ने यह भी आरोप लगाया कि आम लोगों के साथ व्यवहार और जनसंपर्क को लेकर भी असंतोष है। हालांकि, ये आरोप बैठक में मौजूद समर्थकों द्वारा लगाए गए हैं।समर्थकों ने कहा कि मोहम्मद मंटू के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। बैठक में समर्थकों ने दुआ और समर्थन के साथ उन्हें चुनाव मैदान में मजबूती से उतरने का विश्वास दिलाया।बैठक में माबूद, फोयदुल, अजगर, घिना, अस्पाक, मंजूर, फैयाज़, आरिफ, मासूद, तारिक, सरफुल, बादशाह, शहंशाह, मुस्फिक, शाहबुद्दीन, इलियास, मोहम्मद मंटू, सत्तार, अंसार, महबूल, परवेज, बाबुल, इब्राहिम, पूर्व उपमुखिया पांडव जी समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी के एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार।
Next post बेचुटोला में जलजमाव बना मुसीबत, सड़कें बनीं तालाब; ग्रामीणों में आक्रोश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial