बारसोई अनुमंडल स्थित सालमारी ग्रीड 132KV ट्रांसमिशन लाईन में आगामी 19 जून 2022 से 28 जून 2022 तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना बिजली विभाग ने व्यक्त की है जिसको लेकर कनीय अभियंता भुवनेश्वर कुमार के नाम के साथ लिखित एक मेसेज व्हाट्सएप ग्रुप में तेजी से वायरल हो रहा है । इस संबंध में EEE विभाष कुमार ने दुरभाष पर बताया कि
पुर्णिया जिला अन्तर्गत बायसी स्थित परमान नदी में बिजली टावर क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह मेंटेनेंस टीम द्वारा कल यानी शनिवार को बैठक बुलाई गई है, इसके उपरांत ही दिनांक एवं समय का निर्धारण किया जाएगा हालांकि उन्होंने मैसेज में दिए गए समय को संभावित यथावत तिथि बताया है । ज्ञात हो कि बिजली सेवा बाधित होने से कदवा, बारसोई, आजमनगर, प्राणपुर, डंडखोरा एवं हसनगंज प्रखण्ड की विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। इस संबंध में कनीय अभियंता भुवनेश्वर कुमार ने विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इस दौरान पुर्णिया एवं कटिहार ग्रिड से क्रमश: 6 MW एवं 5 MW ही पावर मिल पाएगी, जबकि क्षेत्र में खपत 40 MW पावर की है। वहीं उन्होंने सभी प्रखंडों में क्रमवार बिजली आपूर्ति वैकल्पिक सिमित पावर से होने से इन 10 दिनों तक समान्य स्थिति में 24 घंटे में सिर्फ 4-5 घंटे ही बिजली मिल पाएगी। इसलिए बिजली विभाग द्वारा सभी उपभोक्ताओं को अपने निजी स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था इन दिनों के दौरान करने की अपील की गई है ।