November 2, 2026

कटिहार तेज नारायणपुर रेलखंड पर विद्युतीकरण का निरीक्षण किया गया

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

रेलवे के प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता संदीप कुमार के अगुआई में कटिहार से मनिहारी होते हुए तेज नारायणपुर तक चलने वाली रेलखंड पर विद्युतीकरण का अंतिम चरण का निरीक्षण किया गया। संदीप कुमार ने बताया कि विद्युतीकरण का निरीक्षण कर रिपोर्ट विभाग को सौंप दिया जाएगा। संभावना है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में वाणिज्यिक तौर पर परिचालन शुरू हो जाएगा।इस अवसर पर मालीगांव से साथ आये अधिकारियों के अलावा एडीएन आर गिरीश, एडीएन २ ब्रजेश कुमार, स्टेशन मास्टर राजीव कुमार,आर पी एफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार सहायक इंस्पेक्टर रेलवे ए एन सहनी, जीआरपी प्रभारी जित हेंब्रम मौजूद थे।

Previous post सोशल मीडिया एवं आपत्तिजनक पोस्ट पर रहेगी पैनी नजर :- एसडीएम
Next post हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जाएगी, थाना अध्यक्ष
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial