किसान की हत्या मामले में 48 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला गंगा पार दियारा में किसान की हत्या के 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस के लिए यह हत्याकांड एक चुनौती बन चुकी है। पुलिस हत्यारों को पकड़कर मामले को शीघ्र सुलझाने की हर संभव कोशिश में जुटी है पर पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। जिससे पुलिस हत्यारों तक पहुंच सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुरुवार को अपराधी की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की एवं कई जगहों की सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।इस संबध में क़ुरसेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार से पूछने पर उन्होंने अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने की बात कही। बताया गया की सघन छापेमारी चल रही है। जल्द मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिजन के द्वारा आवेदन पर कारे लाल यादव मुख्य आरोपी सहित छः पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार को कटिहार जिला प्रशासन से सुरक्षा की दृष्टिकोण से आरक्षी बल मुहैया कराया गया है।ज्ञात हो कि दियारा में पानी पटवन के दौरान किसान जुलो यादव की हत्या 2 दिन पहले की गई है। जिसमे किसान जुलो यादव को गोली मारकर शव को छुपा दिया गया था। मगर काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। जिसका आज खेरिया घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के द्वारा हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर न्याय की गुहार लगाई गई है।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
