September 15, 2026

बिस लाख की लागत से बने नाले निर्माण होने के बाद भी लोगों को परेशानी से निजात नहीं

Read Time:3 Minute, 10 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला नगर पंचायत के इंदिरा ग्राम गांव में 20 लाख की लागत से बने नाले निर्माण का ग्रामीणों के लिए असफल साबित हो रहा है। बता दे की साल भर पहले सड़क और नला का निर्माण कराया गया था। जिससे कि लोगों की जल जमाव की समस्या से निदान मिल सके मगर यह नाला ग्रामीणों के लिए फ्लॉप साबित हो गया। नाला जैसे तैसे बना दिया गया लेकिन उसका निकास सही ढंग से नहीं होने के कारण अब नाले का पानी निकाल कर इस ठंड के मौसम में सड़कों पर जमा हो जाता है। वहीं नाले से सड़ा हुआ पानी निकलने से सड़क पर जल जमाव की समस्या से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के इंदिराग्राम गांव के वार्ड 9 और वार्ड 10 मे बने नाले की निकासी का रास्ता नहीं होने के कारण सड़क पर बारहो मास पानी का जमाव समस्या बन कर रहा गया है। जिससे पानी काला होकर सड़ जाता है । जिससे ग्रामीण वासी को कीचर युक्त सङे पानी के दुर्गंध से काफी परेशानी है। वही ग्रामीणों ने बताया कि नाला लाखों की लागत से बना दिया गया मगर नाले के पानी का निकास नहीं होने कारण पानी फ्लड होकर लोगों के घरों के सामने नाले से निकलकर पानी सड़क पर जमा हो गया है।और कीचर युक्त गंदा पानी सड़क पर सर जाने के कारण आने जाने में लोगों को कीचर युक्त सड़क से गुजरना पड़ता है। कीचर युक्त सङक से गुजरने के दौरान गिरना ,फिसलना आम बात हो गई है। साथ ही सङे हुए पानी के दुर्गंध से मोहल्ले वासी को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है । तथा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। सड़े हुए पानी के दुर्गंध से मच्छर जनित रोग फैलने की आशंका से मोहल्ले वासी सहमे हुए है। वही जल जमाव के कारण पानी में कजली लग गया है जो सड़क पर तैरता नजर आ रहा था। नाले के पानी निकलने से जल जमाव की समस्या से ग्रामीण लोग प्रभावित है मगर इसके लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वही नाले के निकासी नहीं होने के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता को भेजा गया है आकलन कर जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी।

Previous post राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग: सुनील यादव
Next post विधान पार्षद ने रामपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial