मनिहारी में फोकानिया और मौलवी की परीक्षा शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी में फोकानिया और मौलवी की परीक्षा सोमवार से तीन केंद्रों पर शुरू हो गई है, जो 25 जनवरी तक चलेगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं।फोकानिया परीक्षा मनिहारी कन्या मध्य विद्यालय और बीएसपी हाई स्कूल में आयोजित हो रही है, जबकि मौलवी की परीक्षा पीएल एस एन बालिका उच्चतर विद्यालय में हो रही है। मौलवी परीक्षा में कुल 433 परीक्षार्थियों में से 430 उपस्थित रहे। बीएसपी हाई स्कूल में 649 में से 621 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, वहीं कन्या मध्य विद्यालय में 279 में से 270 छात्र उपस्थित रहे।पहली पाली के दौरान नसीमा खातून नामक छात्रा की तबीयत बिगड़ने से एम्बुलेंस बुलाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद वह परीक्षा देने वापस बैठ गई। नसीमा प्राणपुर प्रखंड के गुनु टोला की निवासी है।परीक्षा की व्यवस्था को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है।
More Stories
रोमांचक फाइनल में पाकाटोला चैंपियन, बिघोर को एक रन से हराया
डेस्क (आबादपुर) हरनारोई पंचायत के पाकाटोला मैदान में रविवार, 18 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक...
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
