October 30, 2026

जनता दरवार मे चार मामलों का निष्पादन, सात नये प्रतिवेदित ।

Read Time:53 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी के संयुक्त जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर मे किया जाता है। इसी कड़ी मे आज पूर्व से लंबित नौ भूमि विवाद मे से चार का निष्पादन ऊभय पक्षों की आपसी रजामंदी से करा दी गयी।सात नये मामले प्रतिवेदित हुए हैं।संबंधित पक्ष को सूचना प्रेषितकर अपना पक्ष रखने को बुलाया जाएगा।इस मौके पर अंचलाधिकारी राजेश रंजन,सहित थाना के भारसाधक अधिकारी व फरियादी मौजूद थै।

Previous post खेत मे रखे फसल मे लगी आग, मुआवजे की मांग ।
Next post जमात-ए-इस्लामी हिंद ने किया इफ्तार पार्टी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial