April 19, 2026

प्रखंड मुख्यालय में लाइसेंस धारी उर्वरक खाद दुकानदारों के साथ किसान सलाहकारों ने किया वैठक ।

Read Time:1 Minute, 43 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष भवन के प्रांगण में बैठक करते हुए किसान सलाहकार के प्रखंड अध्यक्ष सूर्य मोहन शाह के द्वारा बताया गया कि प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी उर्वरक खाद लाइसेंसी दुकानदार के द्वारा यूरिया उर्वरक खाद के सरकारी मूल्य दर ₹266 की जगह पर ₹450 और ₹500 बोरी के हिसाब से बिक्री किया गया, जिसको लेकर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में बिहार सरकार के क्रय विक्रय नियमों का खुलेआम धज्जियां उड़ा गया था जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सौरभ के द्वारा प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी उर्वरक खाद लाइसेंसी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि बिहार सरकार के दिए गए उचित मूल्य पर खाद की बिक्री करें अन्यथा इनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह प्राणपुर प्रखंड उपप्रमुख कृष्ण मोहन साह प्राणपुर अंचल पदाधिकारी कुमार नलिनी कांत प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ दर्जनों उर्वरक खाद दुकानदार मौजूद थे।

Previous post आनंद मार्ग वृद्धा आश्रम में नवनिर्वाचित मेयर का स्वागत समारोह आयोजित कर बुके देकर किया सम्मानित।
Next post संतमत सत्संग को लेकर मदनसाही गांव में किया गया भूमि पूजन ग्रामीणों में उत्साह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial