August 1, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अनुश्रवण समिति का हुआ आयोजन दिया निर्देश।

Read Time:2 Minute, 24 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बारसोई में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुमित कुमार अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों के संग अनुशासन समिति की बैठक की गई जिसमें कई तरह के निर्देश देते हुए अविलंब इस पर अमल करने ने हिदायत दी। इस दौरान सभी कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसर और प्रभारी कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसर को पंचायत स्तर पर जन आरोग्य समिति का गठन करने का निर्देश दिया।हेल्थ एंड वेलनेस के नोडल अधिकारी राजीव कुमार को इसका अनुश्रवण करने को कहा गया। जन आरोग्य समिति के गठन से पंचायत प्रतिनिधि के साथ समंवय स्थापित कर चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। टेली कंसल्टेशन, गैर संचारी रोग की जॉच, परिवार नियोजन के साधन आम जनों को उपल्ब्ध कराया जायेगाविदित हो कि पंचायत स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के जन आरोग्य समिति का अध्यक्ष उस पंचायत के मुखिया होंगे और सचिव कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसर, और उप सचिव एएनएम होगें साथ ही अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष सम्बन्धित पंचायत के पंचायत समिति सदस्य और सचिव पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी और उप सचिव बीसीएम होगें, जन आरोग्य समिति के सदस्यों का मुख्य कार्य है बैठक कर जन हित स्वास्थ्य सेवा और व्यवस्था को बेहतर करना प्रमुख उद्देश्य है । इस दौरान बैठक में सभी 8 कम्यूनिटी ऑफीसर,2 जीएनएम, बीएचएम, बीसीएम, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post फसल चक्र अपनाते हुए खेती करने हेतु किसानों को किया जागरूक
Next post विदेशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial