वर्मी कंपोस्ट के इस्तेमाल को लेकर किसानों को किया गया जागरूक।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में नीति आयोग द्वारा कृषि के क्षेत्र में आकांक्षी जिलों में कटिहार को चुना गया है ।जिसके तहत कटिहार के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न गांव में उन्नत कृषि कार्यक्रम को लेकर आईटीसी मिशन द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत प्रखंड अंतर्गत डंडखोरा पंचायत के रतनपुरा गांव में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आईटीसी मिशन के मनीष कुमार नेे जिसमें किसानों को घरों में वर्मी कंपोस्ट या फिर गोबर को अल्प समय में सड़ा कर वर्मी रूप में परिवर्तित करने को लेकर किसानों को बताया। वर्मी कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल करने से खेतो मे नमी बनी हुई रहती है। साथ ही फसलों की उत्पादन अच्छी होगी। उन्होंने बताया कि कटिहार जिले में 50 गांव को चिह्नित किया गया है। जिसमें प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा, सौरिया, पसंटा, पीपरा आदि गांव को चिह्नित किया गया है। जिससे किसानों के बीच जा जाकर खेती करने के नए तकनीकी को बताते हैं। इस मौके पर पंकज पांडे ,संतोष कुमार, मनोज सोरेन ,आलोक मुर्मू ,राजेन सोरेन ,रूपलाल मुर्मू, विटका सोरेन सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
