November 3, 2026

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर लोगों को किया गया जागरूक।

Read Time:2 Minute, 24 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में मलेरिया बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने तथा सही उपचार करने साथ ही सही देखभाल आदि को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक की गई । डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ ऑफिसर अभिजीत कुमार सिंह केयर इंडिया के अभिकल्प मिश्रा के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया रोग के फैलने के कारण, रोगी के लक्षण तथा उपचार आदि पर विस्तार पूर्वक बताया। इस गंभीर बीमारी से बचने के लिए घर के आस-पास बने गड्ढे, नाले, कूड़ा कचड़ा, टूटी फूटी प्लास्टिक के बर्तन आदि में जल जमाव होने से मच्छर के पनपने की ज्यादा संभावना होती है।  नियमित रूप से ऐसे जगह की साफ सफाई करने की जरूरत है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बीमारी में ठंड लगना ,सिर दर्द, बुखार , आदि मरीजों में लक्षण दिखाई देती है। ऐसे में उपयुक्त लक्षण होने पर मलेरिया की जांच हेतु नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को ले जाए। जिससे इस गंभीर बीमारी से मरीजों की जान बच सके। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। मलेरिया बीमारी से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डीडीटी या एस पी का छिड़काव  प्रखंड क्षेत्र के चिह्नित गांव में किया जा रहा है। मौके पर डॉक्टर मीनू भारती, अजीत कुमार ,आजाद आलम ,रवि कुमार, किशन राय ,नंदनी कुमारी, मीरा कुमारी, अनिल कुमार मंडल, बंगाली केवट अर्जुन कुमार शर्मा , सहदेव शर्मा सहित अन्यय स्वास्थ्य कर्मी मौजूूद थे।

Previous post पीएम के मन की बात कार्यक्रम में जुड़ने की कार्यकर्ताओं ने की अपील।
Next post वर्मी कंपोस्ट के इस्तेमाल को लेकर किसानों को किया गया जागरूक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial