August 31, 2026

20 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 15 Second

(डेस्क|हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नया टोला से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सुनीता देवी के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नया टोला इलाके में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें सुनीता देवी को 20 लीटर देसी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।इस छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थाना अध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मौके से बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Previous post हसनगंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास।
Next post 05 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफतार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial