लखनऊ के चौक पूजा भंडार की गोदाम में लगी आग ।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
लखनऊ चौक में रकाबगंज स्थित एक पूजन भंडार में शुक्रवार सुबह आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर स्टेशन को सूचना दी। चौक फायर स्टेशन की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखी पूजन सामग्री जलकर राख हो गई।आग लगने की जानकारी होते ही दुकान पहुंचे रजत अग्रवाल।रजत ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब पड़ोसियों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। आकर देखा तो गोदाम में रखी लाखों का पूजन सामग्री जल गई थी। आसपास लोगों से पूछने पर जानकारी हुई कि दुकान के पास ही कूड़ा जल रहा था। जिसकी चिंगारी से दुकान में रखी हवन सामग्री और धूप बत्ती ने आग पकड़ ली।आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खराब हो गया।चौक फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मीयों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के मुताबिक गोदाम में धुआं और शटर बाहर से बंद होने के वजह से आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हुई। हालांकि दुकान मालिक रजत के आने के बाद शटर खुलते ही आग को जल्द बुझा लिया गया।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
