50 मीटर के दायरे में नहीं खड़े होंगे वाहन ।
विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विस्तार के साथ ही यहां ट्रैफिक की समस्या नई शक्ल लेने लगी है। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस, नगर निगम समेत सभी विभाग मिलकर कवायद करते हैं। प्रभारी मंत्री की नाराजगी के बाद मंडलायुक्त ने बैठक बुलाई. इस मीटिंग में कहा गया है कि चारबाग, दुबग्गा, कमता के लिए निगम और पुलिस कार्ययोजना बनाएं कि कैसे यहां ट्रैफिक कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी के बाद मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने ट्रैफिक सुधार की कमान अपने हाथ में ले ली है। प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने अधिकारियों से तत्काल ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को ठीक करने का निर्देश दिया था।मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेश दिया है कि अवध चौराहा पर 50 मीटर के दायरे में शुक्रवार से कोई वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाए।वहीं कमता, चारबाग, दुबग्गा चौराहा के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन को कार्ययोजना बनाकर देने के लिए कहा है, जिससे यहां ट्रैफिक की समस्या को दूर कराया जा सके।हाल ही में ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए शहर के 20 चौराहों पर 5-5 प्राइवेट गार्ड तैनात किए गए हैं. ये गार्ड यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस की मदद करते हैं।इन गार्डों की निगरानी के लिए दो सुपरवाइजर भी रखे गए हैं। हर सुपरवाइजर के पास दस चौराहों की जिम्मेदारी होगी
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
