July 26, 2026

पटाखा से लगी आग मवेशी घर सहित जलावन जलकर हुआ राख।

Read Time:1 Minute, 5 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के जौनिया गांव में अग्नि पीड़ित परिवार के द्वारा बताया गया कि बस्तौल पंचायत के वार्ड संख्या 8 जौनिया गांव में बेटी की शादी में मोहम्मद इस्माइल के घर पर पश्चिम बंगाल के समसी गांव से मंगलवार को दोपहर तकरीबन 2:00 बजे बाराती आए थे, पछुआ हवा जोर शोर से चल रहा था, इसी वक्त बाराती के द्वारा जश्न मनाने को लेकर पटाखा जलाने पर शादी पंडाल में अचानक आग लग गई और देखते देखते पंडाल से सटे जलावन एवं एक मवेशी घर अग्निशामक वाहन पहुंचने के पूर्व चंदन ततमा लक्ष्मण ततमा  सुरज ततमा का जलावन एवं भगगन ततमा का मवेशी घर जलकर राख हो गया जिसमें तकरीबन एक लाख रुपए की क्षति पहुंची है।

Previous post आग लगने से घर जले समान के साथ लाखों रुपए भी जले ।
Next post सहायक थाना स्थानांतरण रोकने को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने एसपी सौंपे ज्ञापन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial