July 27, 2026

आग लगने से घर जले समान के साथ लाखों रुपए भी जले ।

Read Time:1 Minute, 23 Second

मोहम्मद आरिफ ( प्राणपुर )

प्राणपुर के केवाला पंचायत अंतर्गत खुशहालपुर गांव के वार्ड संख्या एक मे अचानक आग लगने से दो आवासीय घर जलकर राख हो गया । घर के अंदर रखे सभी सामान जलकर खाक हो गया है । आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर से कोई भी समान नही निकाल सके । किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया । गृहस्वामी सैयद यासीन ने बताया कि घर के अंदर रखे करीब तीन लाख रुपये से अधिक की नगद रुपये ,चावल ,गेंहू सहित सभी खाने की सामग्री एवं पहनने वाले कपड़े भी आगजनी की घटना में जलकर राख हो गया । इस आगजनी घटना को लेकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है । ग्रामीणों द्वरा घटना की जानकारी अंचलाधिकारी कुमार निलिकान्त को दिया गया है । सीओ ने बताया कि हल्का कर्मचारी के रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजा की राशि दिया जाएगा । पीड़ित परिवारों ने विभागीय अधिकारियों से मुआवजे की राशि की मांग की है ।

Previous post यू डी आई डी कार्ड को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में लगा शिविर।
Next post पटाखा से लगी आग मवेशी घर सहित जलावन जलकर हुआ राख।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial