May 27, 2026

तीन विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक रेफर।

Read Time:2 Minute, 45 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थान पर भिन्न-भिन्न सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार विगत शुक्रवार को होली के दिन एक बाइक पर सवार होकर कटरिया निवासी गौरव रजक पिता भगवान रजक उम्र 32 वर्ष तथा अजय रजक पिता सुनील रजक उम्र 31 वर्ष कुरसेला की ओर आ रहे थे। कुरसेला शहीद चौक के समीप बाइक की गति पर नियंत्रण न रख पाने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़ा। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं एक अन्य घटना दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के पुरानी बाजार गांव में घटित हुई। जिसमें तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे सोनम कुमारी तथा प्रकाश महतो को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। एक अन्य घटना में कुरसेला प्रखंड कार्यालय के समीप छत से नीचे गिर जाने के कारण सौरव कुमार पिता कैलाश जयसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां परिजनों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत बताया गया कि उक्त युवक का पांव फैक्चर हो गया है। जिसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया। वही एक बाइक पर सवार शैलेश कुमार चौधरी डुमरिया से कुरसेला की ओर आ रहे थे। नवाबगंज के समीप बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Previous post कटिहार रेलवे मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का डीआरएम ने किया शुभारंभ
Next post एक साथ मनाया होली और जुम्मा,शांतिपूर्ण संपन्न प्रशासन का साधुबाद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial